हिंदी बाइबिल से एआई द्वारा रचित एक गीत
पूर्व युग में
परमेश्वर ने पूर्वजों से
थोड़ा-थोड़ा करके
और भाँति-भाँति से
भविष्यद्वक्ताओं के द्वारा
बातें की,
पर इन अन्तिम दिनों में
हम से पुत्र
प्रभु यीशु मसीह
के द्वारा बातें की,
इस कारण चाहिए,
कि हम उन बातों पर
जो हमने सुनी हैं
अधिक ध्यान दे,
ऐसा न हो कि
बहक कर
प्रभु यीशु मसीह से दूर चले जाएँ।
हम लोग ऐसे बड़े उद्धार से उपेक्षा करके
कैसे बच सकते हैं?
जिसे परमेश्वरने सारी वस्तुओं का वारिस ठहराया
और प्रभु यीशु मसीह ही के द्वारा
परमेश्वरने सारी सृष्टि भी रची है।
प्रभु यीशु मसीह परमेश्वर की महिमा का प्रकाश,
और परमेश्वरके तत्व की छाप है,
और सब वस्तुओं को
अपनी सामर्थ्य के वचन से
संभालता है:
प्रभु यीशु मसीह पापों को धोकर
ऊँचे स्थानों पर
महामहिमन् के दाहिने जा बैठा।
और स्वर्गदूतों से
उतना ही उत्तम ठहरा,
जितना प्रभु यीशु मसीह ने उनसे बड़े पद का वारिस होकर
उत्तम नाम पाया।
Lyrics from Unlocked Literal Bible (ULB). Licensed under CC BY-SA 4.0. Modifications: Text rearranged, notations removed, set to music by AI.