धन्यवाद भजन – Te Deum

एआई द्वारा रचित एक गीत

हे यहोवा परमेश्‍वर
तुझे सारे दूतगण,
तुझे स्वर्ग की सारी शक्तियाँ,
तुझे केरूबिम और सेराफ़िम
लगातार पुकारते हैं –
पवित्र, पवित्र, पवित्र, प्रभु सेनाओं के यहोवा।

हे यहोवा परमेश्‍वर
हम तुझे सराहते हैं,
हे यहोवा परमेश्‍वर
हम तुझे प्रभु मानते हैं।
सारी पृथ्वी तुझे,
शाश्वत पिता को,
आदर देती है।

हे यहोवा परमेश्‍वर
तेरी महिमा के प्रताप से
स्वर्ग और पृथ्वी परिपूर्ण हैं।
प्रेरितों का प्रतापी दल।
नबियों का माननीय समूह,
और शहीदों की श्वेतवस्त्रधारी सेना
तुझे सराहते हैं।

हे यहोवा परमेश्‍वर
पवित्र कलीसिया दुनिया भर तुझे,
असीम प्रताप के पिता को,
तेरे सत्य और आदरणीय एकलौते पुत्र को,
और शांतिदाता,
पवित्र आत्मा को स्वीकार करती है।

तू है, हे प्रभु यीशु मसीह,
महिमा का राजा।
तू है पिता का श्वाश्वत पुत्र।

हे प्रभु यीशु मसीह,
अपनी जाति को बचा
और आशिष दे।
उनपर राज्य कर,
और अनन्त काल तक उनको महिमा प्रदान कर।
प्रतिदिन हम तुझे धन्य कहते हैं
और युगानुयुग तेरे नाम की स्तुति गाते हैं।

मनुष्य को बचाने के लिए
मनुष्य बन कर
तुझे कुँवारी के गर्भ से घृणा न्ही हुई।
तूने मृत्यु डंक निकाल कर
विश्वासियों के लिये स्वर्गराज्य खोल दिया।
तू पिता की महिमा में
पिता परमेश्‍वर की दाहिनी ओर बैठा है।

हम विश्वास करते हैं कि
तू न्यायकर्त्ता के रूप में आयेगा।
इसलिए हम घुटने टेक कर
तुझसे विनती करते हैं,
अपने सेवकों की सहायता कर,
जिन्हें तूने अपने बहुमूल्य लहू से बचाया है।
ऐसा कर कि
वे तेरे सन्तों के साथ
अनन्त महिमा के भागी हो जाएँ।


Lyrics from Vatican News. Modifications: Text excerpted, rearranged, set to music by AI.


गीतमाला पर वापस जाएँ / back to playlist