निर्गमन 19:3-6 – तुम पुरोहितों का राज्‍य बनोगे।

मूसा परमेश्‍वर के पास पहाड़ पर गए। प्रभु ने पहाड़ पर से पुकार कर उनसे कहा, ‘तू इस्राएली समाज को यह बताना :

“तुमने देखा कि मैंने मिस्र-निवासियों के साथ क्‍या किया; किस प्रकार तुम्‍हें बाज के पंखों पर बैठाकर अपने पास तक ले आया।

अब यदि तुम ध्‍यान से मेरी बात सुनोगे और मेरे विधान का पालन करोगे, तो तुम सब जातियों में मेरी निज सम्‍पत्ति बनोगे, क्‍योंकि समस्‍त पृथ्‍वी मेरी ही है।

तुम मेरे लिए पुरोहितों का राज्‍य, एक पवित्र राष्‍ट्र बनोगे।” तू ये ही बातें इस्राएलियों से कहना।’


सूची / song list

होम पेज / home page