परमेश्वर के राज्य के बारे में कहानियाँ

यह ऑडियो AI आवाज़ द्वारा पढ़ा गया है

यीशु ने परमेश्वर के राज्य के बारे में अन्य बहुत सी कहानियाँ सुनाई। उदाहरण के लिए, उसने कहा, “परमेश्वर का राज्य एक राई के बीज के समान है जिसे किसी ने अपने खेत में बो दिया। तुम जानते हो कि राई का बीज सारे बीजों में सबसे छोटा होता है।”

OBS Image

“परन्तु जब राई का बीज बढ़ जाता है तो वह मैदान के सारे पौधों में सबसे बड़ा हो जाता है, इतना बड़ा कि पक्षी आकर उसकी शाखाओं पर आराम करते हैं।”

OBS Image

यीशु ने एक अन्य कहानी बताई, “परमेश्वर का राज्य खमीर के समान है जिसे लेकर एक स्त्री गूंथे हुए आटे में मिला देती है तब वह सारे गूंथे हुए आटे में फैल जाता है।”

OBS Image

“स्वर्ग का राज्य उस खजाने के समान है जिसे किसी ने खेत में छिपा दिया। किसी अन्य व्यक्ति को वह खजाना मिल गया और उसने उसे पाने की बहुत चाह की। इसलिए उसने उसे फिर से गाड़ दिया। वह आनन्द से इतना भरा हुआ था कि उसने जाकर अपना सब कुछ बेच दिया ताकि वह उस खेत को खरीद सके जहाँ वह खजाना था।”

“स्वर्ग का राज्य एक बहुत कीमती शुद्ध मोती के समान भी है। जब कोई मोतियों का व्यापारी उसे पा लेता है तो वह उसे खरीदने के लिए अपना सब कुछ बेच देता है।”

मत्ती अध्याय 13:31-33, 44-46; मरकुस 4:30-32; लूका 13:18-21; 18:9-14 से एक बाइबल की कहानी

यह गाना एआई द्वारा निर्मित किया गया है


सुसमाचारों से बाइबल की कहानियाँ / Bible stories from the Gospels