प्रभु यीशु वह नाम है जो डर दूर करता है, जो हमारे पाप को खत्म करता है । प्रभु यीशु वह नाम है जो जीवन है जो हमारे लिए शांति और खुशी है।
प्रभु यीशु पाप की ताकत को तोड़ते हैं । वह कैदी को आज़ाद करते हैं। उसका खून सबसे गंदे व्यक्ति को भी शुद्ध करता है।उनका खून हमारे पाप धो देता है।
हमारे दयालु परमेश्वर प्रभु यीशु आपके महान पवित्र नाम का प्रचार हो । प्रभु यीशु की महिमा और प्रशंसा हो।