हिंदी बाइबिल से एआई द्वारा रचित एक गीत
यहोवा भला है,
उसकी करुणा सदा के लिये,
और उसकी सच्चाई पीढ़ी से पीढ़ी तक बनी रहती है।
हे सारी पृथ्वी के लोगों, यहोवा का जयजयकार करो!
आनन्द से यहोवा की आराधना करो!
जयजयकार के साथ उसके सम्मुख आओ!
निश्चय जानो कि यहोवा ही परमेश्वर है
उसी ने हमको बनाया, और हम उसी के हैं;
हम उसकी प्रजा, और उसकी चराई की भेड़ें हैं।
उसके फाटकों में धन्यवाद,
और उसके आँगनों में स्तुति करते हुए प्रवेश करो,
उसका धन्यवाद करो, और उसके नाम को धन्य कहो!
Lyrics from Unlocked Literal Bible (ULB). Licensed under CC BY-SA 4.0. Modifications: Text rearranged, notations removed, set to music by AI.