पृथ्वी के लोगो, प्रभु का जयघोष करो! आनन्द से प्रभु की सेवा करो, जयजयकार करते हुए उसके सम्मुख आओ!
जान लो कि प्रभु ही परमेश्वर है; प्रभु ने ही हमें बनाया है, और हम उसी के हैं; हम उसके निज लोग, उसके चरागाह की भेड़ें हैं। उसके भवन के द्वारों से स्तुति-बलि के साथ प्रवेश करो; स्तुति गाते हुए उसके आंगनों में आओ। उसकी सराहना करो, उसके नाम को धन्य कहो!
प्रभु भला है; उसकी करुणा सदा-सर्वदा, उसकी सच्चाई पीढ़ी से पीढ़ी बनी रहती है।