परमेश्वर का वचन

1. बाइबल की कहानियों / Bible Stories

2. बाइबिल से रचे गए गीतों की गीतमाला / Bible Songs

3. बाइबिल का सिद्धांत / Biblical Doctrine

4. बाइबल की शिक्षा / Bible Teaching


भजन संहिता 100 – प्रभु का जयघोष करो!

पृथ्‍वी के लोगो, प्रभु का जयघोष करो! आनन्‍द से प्रभु की सेवा करो, जयजयकार करते हुए उसके सम्‍मुख आओ!

जान लो कि प्रभु ही परमेश्‍वर है; प्रभु ने ही हमें बनाया है, और हम उसी के हैं; हम उसके निज लोग, उसके चरागाह की भेड़ें हैं। उसके भवन के द्वारों से स्‍तुति-बलि के साथ प्रवेश करो; स्‍तुति गाते हुए उसके आंगनों में आओ। उसकी सराहना करो, उसके नाम को धन्‍य कहो!

प्रभु भला है; उसकी करुणा सदा-सर्वदा, उसकी सच्‍चाई पीढ़ी से पीढ़ी बनी रहती है।


सूची / song list

होम पेज / home page