भजन संहिता 107 – प्रभु की सराहना करो

प्रभु की सराहना करो, क्‍योंकि वह भला है; क्‍योंकि उसकी करुणा सदा बनी रहती है!

प्रभु द्वारा मुक्‍त किए गए लोग, जिन्‍हें बैरी के हाथ से उसने मुक्‍त किया है, जिन्‍हें भिन्न-भिन्न देशों से, पूर्व और पश्‍चिम, उत्तर और दक्षिण से एकत्र किया है, वे प्रभु की सराहना करें।

प्रभु की करुणा के लिए, मानव-जाति के प्रति किए गए, उसके आश्‍चर्यपूर्ण कर्मों के लिए, वे उसकी सराहना करें। वे स्‍तुति-बलि अर्पित करें और जयजयकार सहित उसके कार्यों का वर्णन करें।

वे लोगों की मण्‍डली में उसकी अत्‍यधिक प्रशंसा करें, धर्मवृद्धों की सभा में उसकी स्‍तुति करें!


सूची / song list

होम पेज / home page