परमेश्वर का वचन

1. बाइबल की कहानियों / Bible Stories

2. बाइबिल से रचे गए गीतों की गीतमाला / Bible Songs

3. बाइबिल का सिद्धांत / Biblical Doctrine

4. बाइबल की शिक्षा / Bible Teaching


भजन संहिता 18 – यहोवा मेरी चट्टान, और मेरा गढ़

हिंदी बाइबिल से एआई द्वारा रचित एक गीत

हे यहोवा, हे मेरे बल,
मैं तुझ से प्रेम करता हूँ।

यहोवा मेरी चट्टान, और मेरा गढ़
और मेरा छुड़ानेवाला है;
मेरा परमेश्‍वर, मेरी चट्टान है,
जिसका मैं शरणागत हूँ,
वह मेरी ढाल और मेरी उद्धार का सींग,
और मेरा ऊँचा गढ़ है।

मैं यहोवा को जो स्तुति के योग्य है पुकारूँगा;
इस प्रकार मैं अपने शत्रुओं से बचाया जाऊँगा।

अपने संकट में मैंने यहोवा परमेश्‍वर को पुकारा;
मैंने अपने परमेश्‍वर की दुहाई दी।
और उसने अपने मन्दिर में से मेरी वाणी सुनी।
और मेरी दुहाई उसके पास पहुँचकर उसके कानों में पड़ी।

परमेश्‍वर का मार्ग सिद्ध है;
यहोवा का वचन ताया हुआ है;
वह अपने सब शरणागतों की ढाल है।


Lyrics from Unlocked Literal Bible (ULB). Licensed under CC BY-SA 4.0. Modifications: Text rearranged, notations removed, set to music by AI.


गीतमाला पर वापस जाएँ / back to playlist