भजन संहिता 46 – परमेश्‍वर हमारा शरणस्थान


हिंदी बाइबिल से एआई द्वारा रचित एक गीत

परमेश्‍वर हमारा शरणस्थान और बल है,
संकट में अति सहज से मिलनेवाला सहायक।


इस कारण हमको कोई भय नहीं चाहे पृथ्वी उलट जाए,
और पहाड़ समुद्र के बीच में डाल दिए जाएँ;


एक नदी है जिसकी नहरों से परमेश्‍वर के नगर में
अर्थात् परमप्रधान के पवित्र निवास भवन में आनन्द होता है।
परमेश्‍वर उस नगर के बीच में है, वह कभी टलने का नहीं;
पौ फटते ही परमेश्‍वर उसकी सहायता करता है।


जाति-जाति के लोग झल्ला उठे, राज्य-राज्य
के लोग डगमगाने लगे;
वह बोल उठा, और पृथ्वी पिघल गई।
सेनाओं का यहोवा हमारे संग है;
याकूब का परमेश्‍वर हमारा ऊँचा गढ़ है।


“चुप हो जाओ, और जान लो कि मैं ही परमेश्‍वर हूँ।
मैं जातियों में महान हूँ, मैं पृथ्वी भर में महान हूँ!”
सेनाओं का यहोवा हमारे संग है;
याकूब का परमेश्‍वर हमारा ऊँचा गढ़ है।


Lyrics from Unlocked Literal Bible (ULB). Licensed under CC BY-SA 4.0. Modifications: Text rearranged, notations removed, set to music by AI.


गीतमाला पर वापस जाएँ / back to playlist