हिंदी बाइबिल से एआई द्वारा रचित एक गीत
यीशु बपतिस्मा लेकर तुरन्त पानी में से ऊपर आया,
और उसके लिये आकाश खुल गया;
और उसने परमेश्वर की आत्मा को कबूतर के समान
उतरते और अपने ऊपर आते देखा।
और यह आकाशवाणी हुई,
“यह मेरा प्रिय पुत्र है,
जिससे मैं अत्यन्त प्रसन्न हूँ।”
यीशु ने उनके पास आकर कहा,
“स्वर्ग और पृथ्वी का सारा अधिकार
मुझे दिया गया है।
इसलिए तुम जाकर सब जातियों के लोगों को चेला बनाओ;
और उन्हें पिता, और पुत्र, और पवित्र आत्मा के नाम से बपतिस्मा दो,
और उन्हें सब बातें जो मैंने तुम्हें आज्ञा दी है,
मानना सिखाओ
और देखो,
मैं जगत के अन्त तक सदैव तुम्हारे संग हूँ।”
प्रभु यीशु मसीह का अनुग्रह
और परमेश्वर का प्रेम
और पवित्र आत्मा की सहभागिता
तुम सब के साथ होती रहे।
Lyrics from Unlocked Literal Bible (ULB). Licensed under CC BY-SA 4.0. Modifications: Text rearranged, notations removed, set to music by AI.