यीशु का एक बीमार स्त्री को चंगा करना

यह ऑडियो AI आवाज़ द्वारा पढ़ा गया है

OBS Image

यीशु झील की दूसरी तरफ लौट आया। उसके वहाँ पहुँचने के बाद, एक बड़ी भीड़ उसके आस पास इकट्ठा हुई और उसे दबाने लगी। उस भीड़ में एक स्त्री थी जो बारह वर्षों से लहू बहने की समस्या से पीड़ित थी। उसने अपना सारा धन चिकित्सकों को दे दिया था ताकि वे उसे ठीक कर सकें, परन्तु उसका रोग और भी बिगड़ गया था।

उसने सुना था कि यीशु ने कई बीमार लोगों को ठीक किया था और उसने सोचा, “मैं निश्चित हूँ कि यदि मैं केवल यीशु के वस्त्र ही को छू लूँ, तो मैं भी ठीक हो जाऊँगी!” इसलिए वह यीशु के पीछे से आई और उसके वस्त्र को छू लिया। जैसे ही उसने उनको छुआ, लहू का बहना बंद हो गया।

तुरन्त ही, यीशु ने जान लिया कि उसमें से सामर्थ निकला है। इसलिए उसने पीछे मुड़ कर पूछा, “मुझे किसने छुआ?” चेलों ने जवाब दिया, “यहाँ इतने सारे लोगों ने तेरे चारों ओर भीड़ लगाई हुई है, और तुझे धकेल रहे हैं। तो तूने क्यों पूछा कि मुझे किसने छुआ है?”

वह स्त्री यीशु के सामने काँपती हुई और बहुत डरी हुई अपने घुटनों पर बैठ गई। तब उसने उसे बता दिया कि उसने क्या किया है, और यह भी कि वह ठीक हो गई है। यीशु ने उससे कहा, “तेरे विश्वास ने तुझे चंगा किया है। शान्ति से जा।”

मत्ती अध्याय 9:20-22; मरकुस 5:24b-34; लूका 8:42b-48 से एक बाइबल की कहानी

यह गाना एआई द्वारा निर्मित किया गया है


सुसमाचारों से बाइबल की कहानियाँ / Bible stories from the Gospels