लूका 1:67-79 – जकर्याह की भविष्यद्वाणी

हिंदी बाइबिल से एआई द्वारा रचित एक गीत

जकर्याह पवित्र आत्मा से परिपूर्ण हो गया,
और भविष्यद्वाणी करने लगा।

“प्रभु इस्राएल का परमेश्‍वर धन्य हो,
कि उसने अपने लोगों पर दृष्टि की
और उनका छुटकारा किया है,
और अपने सेवक दाऊद के घराने में

और तू हे बालक, परमप्रधान का
भविष्यद्वक्ता कहलाएगा,
क्योंकि तू प्रभु के मार्ग तैयार करने
के लिये उसके आगे-आगे चलेगा,
कि उसके लोगों को उद्धार का ज्ञान दे,
जो उनके पापों की क्षमा से प्राप्त होता है।

हमारे लिये एक उद्धार का सींग निकाला,
जैसे उसने अपने पवित्र भविष्यद्वक्ताओं
के द्वारा जो जगत के आदि से होते
आए हैं, कहा था,

अर्थात् हमारे शत्रुओं से, और हमारे सब
बैरियों के हाथ से हमारा उद्धार किया है;
कि हमारे पूर्वजों पर दया करके अपनी
पवित्र वाचा का स्मरण करे,
और वह शपथ जो उसने हमारे पिता
अब्राहम से खाई थी,

कि वह हमें यह देगा, कि हम अपने
शत्रुओं के हाथ से छूटकर,
उसके सामने पवित्रता और धार्मिकता
से जीवन भर निडर रहकर उसकी सेवा करते रहें।

और तू हे बालक, परमप्रधान का
भविष्यद्वक्ता कहलाएगा,
क्योंकि तू प्रभु के मार्ग तैयार करने
के लिये उसके आगे-आगे चलेगा,
कि उसके लोगों को उद्धार का ज्ञान दे,
जो उनके पापों की क्षमा से प्राप्त होता है।

यह हमारे परमेश्‍वर की उसी बड़ी करुणा से होगा;
जिसके कारण ऊपर से हम पर भोर का प्रकाश उदय होगा।
कि अंधकार और मृत्यु की छाया में बैठनेवालों को ज्योति दे,
और हमारे पाँवों को कुशल के मार्ग में सीधे चलाए।”


Lyrics from Unlocked Literal Bible (ULB). Licensed under CC BY-SA 4.0. Modifications: Text rearranged, notations removed, set to music by AI.


गीतमाला पर वापस जाएँ / back to playlist