परमेश्वर का वचन

1. बाइबल की कहानियों / Bible Stories

2. बाइबिल से रचे गए गीतों की गीतमाला / Bible Songs

3. बाइबिल का सिद्धांत / Biblical Doctrine

4. बाइबल की शिक्षा / Bible Teaching


व्‍यवस्‍था-विवरण 6:4-9 – तू प्रभु, अपने परमेश्‍वर को प्रेम करना।

‘ओ इस्राएल, सुन! हमारा प्रभु परमेश्‍वर, एक ही प्रभु है।

तू प्रभु, अपने परमेश्‍वर को अपने सम्‍पूर्ण हृदय, सम्‍पूर्ण प्राण और अपनी सम्‍पूर्ण शक्‍ति से प्रेम करना।

ये वचन, जो आज मैं तुझे आदेश-रूप में सुना रहा हूँ, तेरे हृदय पर अंकित रहें।

तू इन्‍हें अपने बच्‍चों के हृदय में बैठा देना। जब तू अपने घर में बैठता है, अथवा मार्ग पर चलता है, जब तू लेटता है अथवा उठता है, तब तू इन्‍हीं की चर्चा करना।

तू इनको चिह्‍न स्‍वरूप अपने हाथ पर बांधना। ये तेरी दोनों आंखों के मध्‍य शिरोबंद होंगे।

तू इन्‍हें अपने घर की चौखट के बाजुओं और नगर के प्रवेश-द्वारों पर लिखना।


सूची / song list

होम पेज / home page