हबक्कूक 3 – मैं यहोवा के कारण आनन्दित रहूँगा

हिंदी बाइबिल से एआई द्वारा रचित एक गीत

यहोवा अपने पवित्र मन्दिर में है;
समस्त पृथ्वी उसके सामने शान्त रहे।

हे यहोवा,
मैं तेरी कीर्ति सुनकर डर गया।
हे यहोवा,
वर्तमान युग में अपने काम को पूरा कर;
इसी युग में, इसी युग में,
तू अपने काम को प्रकट कर;
क्रोध करते हुए भी दया करना स्मरण कर।

मैं यहोवा के कारण आनन्दित और मगन रहूँगा,
और अपने उद्धारकर्ता परमेश्‍वर के द्वारा
अपने उद्धारकर्ता परमेश्‍वर के द्वारा
अति प्रसन्‍न रहूँगा

मैं यहोवा के कारण आनन्दित और मगन रहूँगा,
और अपने उद्धारकर्ता परमेश्‍वर के द्वारा
अपने उद्धारकर्ता परमेश्‍वर के द्वारा
अति प्रसन्‍न रहूँगा

चाहे अंजीर के वृक्षों में फूल न लगें,
और न दाखलताओं में फल लगें,
जैतून के वृक्ष से केवल धोखा पाया जाए
और खेतों में अन्न न उपजे,
भेड़शालाओं में भेड़-बकरियाँ न रहें,
तो भी,

मैं यहोवा के कारण आनन्दित और मगन रहूँगा,
और अपने उद्धारकर्ता परमेश्‍वर के द्वारा
अपने उद्धारकर्ता परमेश्‍वर के द्वारा
अति प्रसन्‍न रहूँगा

यहोवा परमेश्‍वर मेरा बलमूल है,
यहोवा परमेश्‍वर मेरे पाँव हिरनों के समान बना देता है,
वह मुझ को मेरे ऊँचे स्थानों पर
ऊँचे स्थानों पर चलाता है।


Lyrics from Unlocked Literal Bible (ULB). Licensed under CC BY-SA 4.0. Modifications: Text rearranged, notations removed, set to music by AI.


गीतमाला पर वापस जाएँ / back to playlist