हिंदी बाइबिल से एआई द्वारा रचित एक गीत
जो प्रेम परमेश्वर हम से रखता है,
वह इससे प्रगट हुआ कि परमेश्वर ने अपने एकलौते पुत्र को जगत में भेजा है
कि हम उसके द्वारा जीवन पाएँ।
जो कोई यह मान लेता है, कि यीशु परमेश्वर का पुत्र है
परमेश्वर उसमें बना रहता है, और वह परमेश्वर में।
प्रेम इसमें नहीं कि हमने परमेश्वर से प्रेम किया
पर इसमें है,
कि उसने हम से प्रेम किया
और हमारे पापों के प्रायश्चित के लिये
अपने पुत्र को भेजा।
और हमने देख भी लिया और गवाही देते हैं कि
पिता ने पुत्र को जगत का उद्धारकर्ता होने के लिए भेजा है।
और जो प्रेम परमेश्वर हम से रखता है,
उसको हम जान गए, और हमें उस पर विश्वास है।
परमेश्वर प्रेम है;
जो प्रेम में बना रहता है
वह परमेश्वर में बना रहता है;
और परमेश्वर उसमें बना रहता है।
इसी से प्रेम हम में सिद्ध हुआ,
कि हमें न्याय के दिन साहस हो;
क्योंकि जैसा वह है, वैसे ही संसार में हम भी हैं।
प्रेम में भय नहीं होता, वरन्
सिद्ध प्रेम भय को दूर कर देता है,
क्योंकि भय का सम्बन्ध दण्ड से होता है, और जो भय करता है, वह प्रेम में सिद्ध नहीं हुआ।
Lyrics from Unlocked Literal Bible (ULB). Licensed under CC BY-SA 4.0. Modifications: Text rearranged, notations removed, set to music by AI.